पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर से बाइक सवार की मौत गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया

ट्रैक्टर से बाइक सवार की मौत गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | दांथल गांव में शनिवार दोपहर बजरी भरे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मुआवजा व बजरी भरे ट्रैक्टर गांव में नहीं निकलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव नहीं उठाया और प्रदर्शन करने लगे।

सदर थाना पुलिस के अनुसार दांथल निवासी पीरू (31) पुत्र मुश्ताक मोहम्मद पंक्चर बाइक को पैदल लेकर जा रहा था। चौराहा पर मंगरोप की तरफ से पीछे से बजरी भर कर आए एक बिना नंबरी लाल रंग के ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में पीरू को गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्राॅली को मौके पर छोड़ कर भाग गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए तथा आक्रोश व्यक्त करते हुए परिजनों को मुआवजा व बजरी भरे ट्रैक्टर गांव से नहीं निकलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

सदर एसएचओ राकेश वर्मा, एएसआई पृथ्वीराज व समीर कुमार जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता की गई। सीआई व अन्य अधिकारियों की करीब डेढ़ घंटे समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाते सदर सीआई।

खबरें और भी हैं...