पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर से 16 किलो चांदी, 4 तोला सोना व ‌Rs.45 हजार चोरी

घर से 16 किलो चांदी, 4 तोला सोना व ‌Rs.45 हजार चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | आरसी व्यास कॉलोनी निवासी व ज्वैलरी सप्लाई का काम करने वाला युवक दो दिन पूर्व सुबह घर को ताला लगाकर प|ी को दिखाने जयपुर गया। देर रात वापस लौटा तो ताला टूटा तथा अंदर रखे ज्वैलरी भरे बैग से करीब 16 किलो चांदी, 4 तोला सोना के जेवर व 45 हजार रुपए गायब मिले। सुभाषनगर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया।

आरसी व्यास कॉलोनी निवासी नरेंद्र बांगड़ ने रिपोर्ट में बताया कि उसका सोना-चांदी की ज्वैलरी सप्लाई का काम है। 17 मई सुबह वह घर के मेन गेट पर ताला लगाकर प|ी को दिखाने जयपुर चला गया। देर रात करीब 12 बजे लौटा तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो ज्वैलरी से भरे बैग से 16 किलो चांदी के पायल आदि व 4 तोला सोने की चेन, अंगूठी, टोप्स जोड़ी आदि जेवर तथा 45 हजार रुपए गायब मिले।

घर के अन्य कमरों के ताले नहीं लगे थे। इसके चलते चोरों ने वहां भी तलाशी ली। सामान बिखेर दिया, लेकिन उनके हाथ वहां कुछ नहीं लगा। वारदात 17 मई दिन में या देर रात में होने की संभावना है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

आरसी व्यास कॉलोनी में हुई वारदात

खबरें और भी हैं...