पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीए स्टूडेंट्स के लिए क्विज 26 और आशुभाषण 28 को

सीए स्टूडेंट्स के लिए क्विज 26 और आशुभाषण 28 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भीलवाड़ा शाखा द्वारा नेशनल टेलेंट सर्च प्रोग्राम के अंतर्गत पटेल नगर स्थित आईसीएआई भवन पर 26 मई को क्विज व 28 मई को आशु भाषण प्रतियोगिता होगी। शाखा सिकासा अध्यक्ष प्रदीप सोमानी ने बताया कि क्विज में भीलवाड़ा शाखा में विजेता टीम व आशु भाषण प्रतियोगिता के 1 विजेता को रीजनल लेवल पर भाग लेने का मौका मिलेगा। जो 10 जून को होगी। सीपीटी मॉक टेस्ट पेपर का आयोजन : शाखा अध्यक्ष अरुण काबरा व सचिव नवीन कोगटा ने बताया कि भीलवाड़ा शाखा द्वारा जून में होने वाली सीपीटी की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए दो चरणों में सीपीटी मॉक टेस्ट पेपर का आयोजन 27 मई और 10 जून को पटेल नगर स्थित शाखा परिसर पर होगा। इसके लिए विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...