भीलवाड़ा | भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ की ओर से राष्ट्र व्यापी हड़ताल शनिवार को छठे दिन भी जारी रही। सचिव प्रहलाद पारीक ने बताया कि जिले के डाक कर्मचारी कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पारीक ने बताया कि शनिवार को मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी को ज्ञापन सौंपा।