पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवरेज लाइन के काम में लगी 17 जेसीबी में तोड़फोड़

सीवरेज लाइन के काम में लगी 17 जेसीबी में तोड़फोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | सीवरेज लाइन के काम में अपने वाहन नहीं लगाने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार रात कुवाड़ा के पास एक बाड़े में खड़ी प्रोजेक्ट की 17 जेसीबी में तोड़फोड़ कर दी। प्रोजेक्ट इंचार्ज ने देर रात सुभाषनगर थाने में 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी। एएसआई रामेश्वरलाल ने बताया कि गुजरात के भावनगर निवासी प्रोजेक्ट इंचार्ज गिरीराज सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात सीवरेज लाइन के काम में लगी करीब 17 जेसीबी कुवाड़ा से कुछ दूर जिंदल प्लांट के पास सीताराम माली के बाड़े में खड़ी थी। देर रात करीब 11 बजे क्षेत्र में ही रहने वाला श्यामलाल गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, प्रकाश व जगदीशचंद्र आदि लोग पहुंचे तथा उनमें तोड़फोड़ कर दी। कारण, सीवरेज लाइन के काम में उनकी जेसीबी व अन्य वाहन नहीं लगाया जाना बताया गया।

खबरें और भी हैं...