पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आउटडोर में महिला अचानक बेहोश, स्ट्रैचर मिला न स्टाफ आया, लोगों ने भर्ती कराया

आउटडोर में महिला अचानक बेहोश, स्ट्रैचर मिला न स्टाफ आया, लोगों ने भर्ती कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी अस्पताल में शनिवार सुबह 11 बजे आउटडोर में 60 वर्षीय ओम प्रकाश अपनी प|ी को अस्पताल में इलाज के लिए लाए थे। अचानक आउटडोर के पास वह चक्कर खाकर नीचे गिर गई और बेहोश हो गई। ओम प्रकाश ने वहां स्ट्रैचर लाने के लिए कहा, लेकिन वहां न कोई स्ट्रैचर था और न ही वार्ड बॉय। बुजुर्ग कई देर तक चिल्लाता रहा कि मेरी प|ी को कोई बचाओ पर वहां अस्पताल परिसर से कोई भी स्टाफ मदद के लिए नहीं आया। इस पर वहां खड़े कुछ लोगों ने बुजुर्ग ओमप्रकाश की मदद कर उसकी प|ी को डॉक्टर के पास ले गए।

मदद के बाद भी भर्ती के लिए इंतजार कराया

60 वर्षीय ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी प|ी की मदद के लिए कोई नहीं आया तो लोगों ने स्ट्रैचर पर लिटाया। मैं स्ट्रैचर पर लेकर भर्ती करने के लिए ले गाया। जहां मुझे कई देर तक इंतजार करने के बाद फिमेल मेडिकल वार्ड में उसे भर्ती किया गया। अस्पताल में ऐसा मैरे साथ ही नहीं कई मरीजों व परिजनों के साथ होता है।

मरीज को इलाज चल रहा है। उसकी सिटी स्केन करवाई है, रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। महिला अभी बेहोश है। डॉ. अंजु कोचर उसका इलाज कर रही है, कोई अंदरूनी चोट लगी हो सकती है। कुछ कह नहीं सकते। डॉ. कपिल शर्मा, एमजीएच

खबरें और भी हैं...