भीलवाड़ा |आरसी व्यास कॉलोनी निवासी व ज्वैलरी सप्लाई का काम करने वाला युवक दो दिन पूर्व सुबह घर को ताला लगाकर प|ी को दिखाने जयपुर गया। देर रात वापस लौटा तो ताला टूटा तथा अंदर रखे ज्वैलरी भरे बैग से करीब 16 किलो चांदी, 4 तोला सोना के जेवर व 45 हजार रुपए गायब मिले। सुभाषनगर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया।
आरसी व्यास कॉलोनी निवासी नरेंद्र बांगड़ ने रिपोर्ट में बताया कि उसका सोना-चांदी की ज्वैलरी सप्लाई का काम है। 17 मई सुबह वह घर के मेन गेट पर ताला लगाकर प|ी को दिखाने जयपुर चला गया। देर रात करीब 12 बजे लौटा तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो ज्वैलरी से भरे बैग से 16 किलो चांदी के पायल आदि व 4 तोला सोने की चेन, अंगूठी, टोप्स जोड़ी आदि जेवर तथा 45 हजार रुपए गायब मिले। घर के अन्य कमरों के ताले नहीं लगे थे।