भीलवाड़ा। भीलवाड़ा महिला अरबन को-आपरेटिव बैंक हमारे अधीन नहीं आता है, इसकी समस्याएं अा रही है तो हम इसके लिए आरबीआई को लिखेंगे। यह बात सोमवार को राजस्थान राज्य के बैंकिंग लोकपाल सीडी श्रीनिवासन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले यहां पर अधिक है इसको लेकर हमने उपभोक्ताओं की शिकायतें भी सुनी है। उल्लेखनीय है कि महिला को आपरेटिव बैंक में लेन देने को लेकर आरबीआई ने 7 जुलाई 2018 बैन लगा रखा है। जिले में बैंकों द्वारा सिक्के नहीं लेने को को लेकर कहा कि बैंक के नियम के अनुसार उपभोक्ता छोटे-छोटे पैकेट बनाकर सिक्के लेकर आता है तो बैंक लेगा। सिक्के लेने के आदेश सभी बैंकों को जारी किए गए है। यहां पर इस तरह की समस्या सबसे अधिक है तो इसकी जानकारी हम करेंसी विभाग को देंगे। बैंकों को भी सिक्के लेने के लिए पाबंद किया जाएगा।