पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएफए ने 27 मोर की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई

पीएफए ने 27 मोर की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बांसवाड़ा जिले के नाथूखेड़ी में 23 व चूरू जिले के सादुलपुर में 4 मोरों की हत्या की प्राथमिकी संबंधित पुलिस अधीक्षकों को जरिए ईमेल एवं रजिस्टर्ड डाक से दर्ज कराई हैं। जाजू ने बताया कि जहरीला दाना डाल कर मोर पंख व मांस प्राप्त करने के उद्देश्य से इनकी गई है।

मोर प्रथम अनुसूची का वन्यजीव है तथा इसकी हत्या वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गैर जमानती अपराध है। जाजू ने हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री व पीपल फॉर एनीमल्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका गांधी तथा अतिरिक्त निदेशक वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली को मामले से अवगत कराया है। जाजू ने मोर हत्या के संपूर्ण मामले पर नजर रखने के लिए बांसवाड़ा के पीपल फॉर एनिमल अध्यक्ष विकेश मेहता को जिम्मेदारी सौंपी है।

खबरें और भी हैं...