बाबा रामदेव पर परिवाद में अगली पेशी 22 को
भीलवाड़ा | बाबा रामदेव के खिलाफ शनिदेव का अपमान करने के मामले में पेश परिवाद पर सुनवाई अब 22 मई को होगी। बुधवार को परिवादी पक्ष ने विवादित बयान की सीडी पेश की। अधिवक्ता गणेशलाल शर्मा, कमलेश शर्मा, कुशल साहू तथा श्रद्धालु विष्णु पुरोहित एवं आशुतोष शर्मा ने धर्मसभा में प्रवचन, यू ट्यूब चैनल, आस्था व अन्य टीवी चैनलों पर कार्यक्रम में शनिदेव पर लगातार तंज कसने का आरोप लगाते हुए 14 मई को परिवाद पेश किया था। बुधवार को इसकी सीडी न्यायाधीश स्वाति राव की अदालत में पेश की गई। न्यायाधीश ने आगामी सुनवाई 22 मई नियत की है।