पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो विवाहिताएं व एक युवती लापता

दो विवाहिताएं व एक युवती लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | सुभाषनगर व कोतवाली थाना क्षेत्रों की दो अलग-अलग कॉलोनियों से दो विवाहिताएं व पीटीईटी परीक्षा देने शहर आई युवती लापता हो गई। सुभाषनगर थाने के एएसआई रामेश्वरलाल ने बताया कि संजय कॉलोनी के लखन सांसी ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी प|ी खुश्बू 15 मई दोपहर करीब डेढ़ बजे बिना बताए घर से निकल गई।

वह घर से 2 हजार रुपए व सोने की चार चूडिय़ां भी ले गई। महिला अपने पीहर निंबाहेड़ा भी नहीं पहुंची। इसी तरह कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती में रहने वाले राकेश कुमार की प|ी रचना 15 मई को घर पर थी। उसका पति काम पर चला गया था। दिन में वह साढ़े सात व ढाई साल के दो बेटों को साथ लेकर घर से निकल गई। शाम को पति घर लौटा तथा प|ी व बच्चे नहीं मिले। लुहारिया कला क्षेत्र से 13 मई को पीटीईटी की परीक्षा देने आई युवती दो दिन बाद भी घर नहीं पहुंची। बुधवार को परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।

खबरें और भी हैं...