पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 60 साल की बुजुर्ग दो बदमाशों से भिड़ी, आधे घंटे संघर्ष में घायल हुई, लेकिन नहीं ले जाने दिए जेवर तो भागे बदमाश

60 साल की बुजुर्ग दो बदमाशों से भिड़ी, आधे घंटे संघर्ष में घायल हुई, लेकिन नहीं ले जाने दिए जेवर तो भागे बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा/बैरा

खेत पर जा रही वृद्धा को शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोककर लूटने का प्रयास किया। मारपीट में घायल होने के बावजूद वृद्धा ने आधे घंटे तक बदमाशों से संघर्ष किया। बदमाश उसके जेवर नहीं निकाल सके। वृद्धा के संघर्ष और हल्ला करने से डरकर बदमाशों को भागना पड़ गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जख्मी वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया तथा रायला थाने में सूचना दी। रायला पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। वृद्धा के परिजनों ने युवकों द्वारा कोई सामान नहीं ले जाने के कारण रिपोर्ट नहीं दर्ज कराने के लिए लिख कर दे दिया।

जसवंतपुरा गांव की नानू देवी (60) प|ी लक्ष्मण गुर्जर सुबह खेत पर जा रही थी। धर्म तालाब के पास बालेसरिया गांव की तरफ से बाइक पर दो बदमाश आए। दोनों पहले तो आगे निकल गए। लौटकर आए और वृद्धा को रोककर रास्ता पूछने लगे। वृद्धा को बदमाशों पर संदेह हो गया। उसने करीब एक तोला सोने की नथ को खोलकर मुट्ठी में दबा लिया। इसी दौरान बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और लात-घुसों से मारपीट करने लगे। नानू देवी नथ व मादलिया को हाथ में दबाए रही। चिल्लाते हुए उसने भी बदमाशों पर लात व मुक्कों से प्रहार किया। करीब आधा घंटे यह संघर्ष चला। आसपास के खेतों पर लोग काम कर रहे थे। उन्हें आता देख बदमाश भाग निकले।

बदमाशों ने धक्का देकर गिराया, वृद्धा ने इरादे भांपकर मुट्‌ठी में दबा लिए जेवर

इधर...नकाबपोशों ने प्रोसेस हाउस के सुरक्षा अधिकारी से रुपए व सोने की चेन लूटी

भीलवाड़ा | मंडपिया रेलवे फाटक के पास गत रात एक प्रोसेस हाउस के सिक्यूरिटी ऑफिसर को बाइक पर आए 8-10 नकाबपोशों ने रोका और लोहे के पाइप व हथियारों से हमला कर 10 हजार रुपए और सोने की चेन लूट ली। चिल्लाने पर श्रमिक पहुंचे तो बदमाश भाग गए। उनकी दो बाइक मौके पर छूट गई। जिसके आधार पर मंगरोप पुलिस हमलावरों का पता लगा रही है। एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि खैराबाद का महेंद्र सिंह राणावत जानकी प्रोसेस हाउस में सिक्यूरिटी ऑफिसर है, जो गुरुवार रात ड्यूटी से बाइक पर घर लौट रहा थे। मंडपिया रेलवे फाटक के पास सामने से बाइक पर आए बदमाशों ने राणावत को रोक लिया। हमला कर उसकी रुपए व चेन छीन ली। सूचना पर एसएचओ जाब्ते के साथ पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। एसएचओ ने बताया कि मौके पर छूटी बाइक के आधार पर दो हमलावरों की पहचान सांवर व गोपाल के रूप में करते हुए मामला दर्ज कर बाइक जब्त की। शेष आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है।

अनजान जगह का रास्ता पूछा तो हुआ संदेह... नानीदेवी ने बताया कि अनजान जगह का रास्ता पूछा था। पहले तो वह घबरा गई लेकिन उनके इरादे समझ पाती तब तक युवकों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसने नाक से नथ निकालकर मुट्ठी में दबा ली। सोने का मादलिया छीनने के लिए युवक मारपीट करने लगे। उसने चिल्लाते हुए दोनों से करीब आधा घंटे तक संघर्ष किया। चिल्लाने से पास ही खेतों में काम करने वाले दौड़कर आए तो दोनों बाइक से भाग निकले। लात-घुसों से मारपीट से उसके नाक, मुंह व शरीर पर चोटें आईं। बाद में ग्रामीणों ने उसके बेटे गोपाल को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तथा पास ही स्थित क्लिनिक पर वृद्धा का प्राथमिक उपचार कराया। बाद में उसे रायला चिकित्सालय ले जाया गया।

सांवले रंग के युवकों की भाषा नहीं समझ पाई वृद्धा... वृद्धा का कहना है कि पेंट-शर्ट पहने 25-30 साल के दोनों युवक सांवले थे। हाईवे पर सड़क निर्माण करने वाले श्रमिकों जैसे दिख रहे थे। वे कुछ आगे निकलने के बाद घूम कर वापस आए। दोनों ग्रामीण भाषा नहीं बोल रहे थे। इस कारण वृद्धा उनकी भाषा नहीं समझ पाई। थाना क्षेत्र में हाईवे पर सिक्सलेन का काम चल रहा है, जहां बिहार व उत्तरप्रदेश के श्रमिक काम कर रहे हैं। रायला थाने के ड्यूटी ऑफिसर नारायण सिंह का कहना हैं कि सिक्सलेन पर कार्यरत श्रमिकों से पूछताछ की, लेकिन इसमें उनकी संलिप्तता सामने नहीं आई। वारदात का प्रयास करने वाले क्षेत्र के ही हो सकते है। उनकी तलाश में संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।

नानू देवी

खबरें और भी हैं...