पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षिकाओं के सोने वाले कमरे में थे सीसीटीवी, प्रबंधन का तर्क टेप लगा रखी, शिक्षक नेताओं ने हटाए

शिक्षिकाओं के सोने वाले कमरे में थे सीसीटीवी, प्रबंधन का तर्क-टेप लगा रखी, शिक्षक नेताओं ने हटाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

सुवाणा के मॉडल स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के वरिष्ठ अध्यापक प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को चिंताजनक स्थिति सामने आई। शिविर में शामिल 22 महिला अध्यापकों को जिन कमरों में ठहराया गया वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शिक्षिकाओं के आपत्ति के बाद प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने तर्क दिया कि इन टेप पर चिपका दी है और कंट्रोल रूम से बंद करवा दिया है। बार-बार ऐतराज के बावजूद सीसीटीवी कैमरे नहीं हटाए तो शाम को शिक्षक नेताओं ने आकर सीसीटीवी कैमरे हटाए।

उल्लेखनीय है कि 16 मई से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में उदयपुर के वरिष्ठ अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 120 को शामिल होना था, लेकिन 32 अध्यापक और 22 शिक्षिकाएं भाग ले रही हैं। शुक्रवार को शिविर में अव्यवस्थाओं पर हंगामा हो गया। सुबह 9:30 बजे पीने के पानी व सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं होने का आरोप लगाते हुए शिक्षिकाएं स्कूल के पोर्च में बैठ गईं। करीब आधे घंटे तक बहिष्कार चला। मामले में उस वक्त मोड़ आया जब शिक्षिकाओं ने कहा कि उनके कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस पर प्रशिक्षण शिविर से जुड़े स्टाफ ने तर्क दिया कि सीसीटीवी कैमरे बंद करवा रखे हैं और इन पर टेप भी चिपका रखी है, लेकिन शिक्षिकाएं इस तर्क से असहमत थीं। उन्होंने स्पष्ट मांग रखी कि सीसीटीवी कैमरे हटाने ही होंगे। प्रशिक्षण प्रभारी अशोक श्रोत्रिय की समझाइश के बाद एकबारगी शिक्षक कक्षाओं में चले गए। दोपहर में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रमसा के एडीपीसी योगेश पारीक के समक्ष महिलाओं ने कमरों में सीसीटीवी लगे होने पर एतराज जताया। इस पर एडीपीसी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को पहले ही बंद करवा दिया था।

सुवाणा के मॉडल स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक आवासीय प्रशिक्षण शिविर का मामला | अव्यवस्था इतनी कि पीने का पानी तक नहीं

मॉडल स्कूल सुवाणा में संभागियों से वार्ता करते अधिकारी। (इनसेट) कैमरे खोलते शिक्षक संघ पदाधिकारी।

दिनभर टालते रहे, शाम को खुद की समाधान निकाला शिक्षिकाओं ने... प्रशिक्षण में शामिल शिक्षिकाओं के मुताबिक दिनभर प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी सीसीटीवी हटाने की बात टालते रहे। शिक्षिकाओं का सवाल था कि क्या टेप लगाना समाधान है? क्योंकि टेप तो हट भी सकती है। हालांकि अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कैमरे बंद हैं, लेकिन शिक्षिकाएं नहीं मानी। आखिरकार शाम को शिक्षक नेता स्कूल पहुंचे और कैमरों को हटाया।

शिक्षक संघ ने ली जानकारी और संभागियों से की बातचीत... शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, महिला प्रदेश मंत्री सुमन उपाध्याय, भारती झा एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने शुक्रवार शाम मॉडल स्कूल पहुंचकर संभागियों से वार्ता की। कमरों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। एडीपीसी के समक्ष एतराज किया। इसके बाद शिक्षिकाओं के कमरों से कैमरे खुलवा दिए।

खबरें और भी हैं...