भीलवाड़ा| महिला कांग्रेस ने कलेक्ट्री में जनसुनवाई के दौरान राज्य राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव अमृता चौधरी, सदस्य सुषमा कुमावत व रजिस्ट्रार सह विशेषाधिकारी अजय शुक्ला को ज्ञापन लेकर डाम लगाने वाले भोपाओं पर कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा हिरण ने बताया कि डाम से बच्चे एवं बच्चियों की मौत तक हो चुकी है। फिर भी प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करता। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी के चलते समय पर इलाज भी नहीं मिलता। सुशीला जाट, वंदना कंवर, नर्मदा जैन, मोहम्मद हारून रंगरेज, ओम प्रकाश मल्होत्रा, प्रेम देवी, शांति देवी मौजूद थीं।