पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृंदावन के 108 पंडित करेंगे भागवत का मूल पाठ, निकलेगी शोभायात्रा

वृंदावन के 108 पंडित करेंगे भागवत का मूल पाठ, निकलेगी शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागवत भक्त मंडल के तहत अधिकमास में विशेष आयोजन होंगे। भागवत अष्टोत्तरशत परायण महायज्ञ का आयोजन 20 से 26 मई तक पुर रोड़ स्थित एसके वाटिका में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा।

मंडल अध्यक्ष गजानंद बजाज ने बताया कि महायज्ञ महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में एवं कथा वाचन राजेंद्र व्यास करेंगे। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि पहली बार वृंदावन में 108 विद्वान पंडितों द्वारा कथा के दौरान भागवत का मूल पाठ किया जाएगा। भागवत महायज्ञ का शुभारंभ अवसर पर सांवरिया मंदिर आजादनगर से सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 108 तुलसी के पौधों से तुलसी यात्रा का महत्व रहेगा। रामधाम रामायण मण्डल ट्रस्ट द्वारा रामधाम में आयोजित कृष्ण बाल रासलीला में शुक्रवार रात्रि में वृंदावन के कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों को मोहा।

भगवत नाम सुमिरन से मुक्ति संभव- स्वामी मनोहरानंद ... सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में हरिशेवा आश्रम सनातन मंदिर में कथा के तीसरे दिन स्वामी मनोहरानंद सरस्वती ने चैतन्य महाप्रभु का वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि कलयुग में भगवत नाम सुमिरन से संसार सागर से मोक्ष हो जाता है। कन्हैया लाल कलवानी, बंशीलाल टेलर, गायत्री सोनी, वंदना ओझा ने स्वामी जी का स्वागत किया।

शोभायात्रा के साथ भागवत कथा आज से... संत अजब राम की अमृतमय वाणी में भागवत कथा 19 से 25 मई तक होगी। प्रतिदिन सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक वाचन होगा। इसी के तहत नानी बाई रो मायरा 20 से 23 मई रात 8:30 से 10 बजे तक रामद्वारा माणिक्य नगर में होगा।

खबरें और भी हैं...