पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 दिन चलेंगे महेश नवमी महोत्सव के आयोजन

21 दिन चलेंगे महेश नवमी महोत्सव के आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में 21 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का आगाज 31 मई होगा। सभा अध्यक्ष केदार जागेटिया ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव की स्मारिका शुक्रवार सुबह 9 बजे नागौरी गार्डन स्थित माहेश्वरी भवन में पूर्व अखिल भारतीय माहेश्वरी सभाध्यक्ष रामपाल सोनी के नेतृत्व में विमोचन किया गया।

स्मारिका में 21 दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा दी हुई है। 5 हजार स्मारिकाओं को 15 क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा में वितरित की जाएगी। सभा मंत्री केदार गगरानी ने बताया कि इस अवसर पर देवकरण गग्गड़, रतनलाल नौलखा, दीनदयाल मारू, अतुल राठी, कैलाश मूंदड़ा, देवेंद्र सोमानी, गोपाल नराणीवाल, राधेश्याम सोमाणी, राधेश्याम चेचाणी, छीतरमल सोनी, क्षितिज सोमानी, हरीश पोरवाल, प्रहलाद लढा ने स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर सुरेश बिड़ला, पार्षद राधेश्याम सोमानी, शंभू प्रसाद काबरा, श्रीलाल कोगटा, प्रमोद डाड, श्याम बिड़ला, कैलाश इनाणी, रमेश राठी, कृष्णगोपाल राठी, मनोज नुवाल, राजेन्द्र पोरवाल, कैलाश अजमेरा, अनिल झंवर, एसएन गग्गड़, प्रदीप राठी, बाबूलाल लढा, गोपाल जागेटिया, फूलचंद दरक, राकेश पटवारी, संजय जागेटिया एवं बालकिशन सोनी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...