पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 43.2 डिग्री गर्मी से बचने खास इंतजाम के बीच पहले जुमे की नमाज

43.2 डिग्री गर्मी से बचने खास इंतजाम के बीच पहले जुमे की नमाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | रमजान प्रारंभ होते ही मुस्लिम मोहल्लों में तड़के तीन बजे से सहरी की चहल-पहल शुरू हो गई। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा व खासकर बच्चों में रोजा रखने का ज्यादा जोश देखा गया। पहले दिन सुबह 4:10 बजे सहरी की। पहला रोजा कुरान की तिलावत करने व इबादत में गुजरा। दोपहर में मस्जिदों में पहले जुमे की नमाज हुई। गर्मी को देखते हुए कई मस्जिदों में विशेष बंदोबस्त किए गए। 43.2 डिग्री तापमान के बावजूद इबादत का खासा उत्साह नजर आया। शाम 7:15 बजे इफ्तार दावत हुई। उप नगर पुर के शोरगरान कौम कमेटी के सदर रमजान मोहम्मद शोरगर ने बताया कि रोजा खोलने के वक्त वतन की तरक्की, अमन, चैन एवं भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।

खबरें और भी हैं...