पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षिकाओं के कमरों में सीसीटीवी, हंगामे के बाद हटाए

शिक्षिकाओं के कमरों में सीसीटीवी, हंगामे के बाद हटाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के वरिष्ठ अध्यापक प्रशिक्षण शिविर में अव्यवस्थाओं को लेकर शिक्षकों ने हंगामा कर दिया। सुबह 9:30 बजे पीने के पानी व सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं होने का आरोप लगाते हुए शिक्षिकाएं स्कूल के पोर्च में बैठ गईं। करीब आधे घंटे तक बहिष्कार चला। प्रशिक्षण प्रभारी अशोक श्रोत्रिय की समझाइश के बाद शिक्षक कक्षाओं में चले गए। दोपहर में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रमसा के एडीपीसी योगेश पारीक के समक्ष महिलाओं ने कमरों में सीसीटीवी लगे होने पर एतराज जताया। इस पर एडीपीसी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को पहले ही बंद करवा दिया था।

सुवाणा के मॉडल स्कूल में शिक्षकों के आवासीय शिविर में पीने का पानी तक नहीं

मॉडल स्कूल सुवाणा में संभागियों से वार्ता करते अधिकारी तथा महिलाओं के कक्ष से कैमरे खोलते शिक्षक संघ पदाधिकारी।

शिक्षक संघ ने की संभागियों से वार्ता... शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, महिला प्रदेश मंत्री सुमन उपाध्याय, भारती झा एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने शुक्रवार शाम मॉडल स्कूल पहुंचकर संभागियों से वार्ता की। कमरों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। एडीपीसी के समक्ष एतराज किया। इसके बाद शिक्षिकाओं के कमरों से कैमरे खुलवा दिए।

खबरें और भी हैं...