भीलवाड़ा | पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी का पद रिक्त होने या किसी कारण से अवकाश पर जाने की स्थिति में अब चार्ज कार्यरत कनिष्ठ लिपिक के पास नहीं रहेगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव कुंजी लाल मीणा ने शु़क्रवार को परिपत्र जारी कर इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश वापस ले लिया। अब पंचायत प्रसार अधिकारी के पास भी ग्राम सेवक का चार्ज नहीं रहेगा। ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज केवल निकटतम पंचायत के दूसरे ग्राम विकास अधिकारी को ही सौंपा जाएगा। वर्तमान में यदि ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज अन्य कार्मिक को सौंपा हुआ है तो उसे तत्काल निकटतम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए। आदेश की अवहेलना होने पर सीईओ जिला परिषद एवं विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी।