पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीलवाड़ा की टीम ने राजस्थान स्पीड स्केटिंग में 16 गोल्ड सहित 29 मेडल जीते, अव्वल रही

भीलवाड़ा की टीम ने राजस्थान स्पीड स्केटिंग में 16 गोल्ड सहित 29 मेडल जीते, अव्वल रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा के स्केटर्स ने उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में 19 व 20 मई को हुई चौथी राजस्थान स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण, 7 रजत व 6 कांस्य पदक हासिल किए। टीम के कोच अंशुल विजयवर्गीय ने बताया कि प्रतियोगिता में निहान चौधरी, दिया अग्रवाल, शौर्य कोठारी, सोहम सोनी, सुधांग बलिसेरी, शौर्य प्रताप सिंह, रतन सन्नाडिया व किशन मीना ने कुल 16 स्वर्ण पदक। भव्य लाहोटी, यश मंडोवरा, रोनिष्का मखीजा, पृथ्वीराज सालवी ने 7 रजत पदक जीते। इसी के साथ दिया अग्रवाल, कुलदीप सिंह व प्रतिज्ञा सालवी ने कुल 6 कांस्य पदक हासिल किए। मेडल टैली के अनुसार भीलवाड़ा टीम शीर्ष स्थान पर रही और कुल 29 मेडल प्राप्त किए।

खबरें और भी हैं...