भीलवाड़ा | महेश नवमी के उपलक्ष्य में श्रीनगर माहेश्वरी सभा की ओर से 21 दिन तक होने वाले आयोजनों को लेकर रविवार को नागौरी गार्डन स्थित माहेश्वरी भवन पर बैठक हुई। आयोजनों के लिए 40 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। महेश जयंती 21 जून को मनाई जाएगी।
सभा अध्यक्ष केदार जागेटिया ने बताया कि बंशीलाल सोडानी, अनिलकुमार बांगड़ के संरक्षण में अतुल राठी को संयोजक, सुरेश बिरला, राजेंद्र पोरवाल को सहसंयोजक बनाया गया। सभा मंत्री केदार गगरानी ने बताया कि मार्गदर्शक समिति, समन्वय एवं निर्णायक समिति में कैलाशचंद्र कोठारी, विकास समिति के ओमप्रकाश गट्याणी, कार्यालय समिति कृष्णगोपाल राठी, प्रचार-प्रसार समिति के महावीर समदानी, मधु जाजू, खेलकूद समिति कैलाश अजमेरा व अनिल झंवर, चिकित्सा शिविर समिति श्याम बिड़ला, महिलाओं की रचनात्मक प्रतियोगिता गायत्री मूंदड़ा, वीणा मोदी, महारुद्राभिषेक राकेश गगड़, सांस्कृतिक संध्या एसएन गग्गड़, दीप प्रज्ज्वलन व रंगोली सजावट वीना राठी, महेश टैलेंट सर्च, टैलेंट शो व क्विज में प्रदीप लाठी, महेश देवपुरा, माहेश्वरी वंशोत्पति प्रदर्शनी, महेश सोमाणी, प्रहलाद नुवाल, रक्तदान शिविर में महेश जाजू, तरुण सोमानी, साइकिल रैली में लक्ष्मीनारायण डाड, बाबूलाल जाजू, महाभिषेक में कैलाशचंद्र जागेटिया, शोभायात्रा समिति उदयलाल समदानी, प्रतिभावान चयन एवं सम्मान समारोह जगदीश प्रसाद कोगटा, मुद्रण समिति में शंभू प्रसाद काबरा, कूपन वितरण समिति में गोपाल नराणीवाल व रमेश चंद्र राठी, स्वागत द्वार समिति में प्रमोद कुमार डाड, टेंट मंच व पांडाल समिति में नरेंद्र नुवाल, स्वच्छता समिति में विजय लढा (पार्षद), माइक व लाइट समिति में रमेश बाहेती, चौराहा सजावट समिति में प्रीतम काबरा, पेयजल समिति में केदार जागेटिया (पूर्व पार्षद), क्रय व स्टोर समिति में कैलाशचंद्र जैथलिया, सत्यनारायण सोमाणी, भोजन निर्माण समिति में रमेश नामधराणी, प्रसाद वितरण समिति में सुशील राठी, वाहन पार्किंग व्यवस्था समिति में कमलकिशोर भदादा, फ्लेक्स एवं होर्डिंग समिति ओमप्रकाश काबरा, सुरक्षा समिति राजेंद्र भदादा, भोजन परिवहन व काउंटर में सुभाष बाहेती, दिलीप लाहोटी आदि को कमेटियों में प्रमुख बनाया गया।