पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनिवार्य आरक्षण के लिए गुर्जर हर कुर्बानी देने के लिए तैयार: फागणा

अनिवार्य-आरक्षण के लिए गुर्जर हर कुर्बानी देने के लिए तैयार: फागणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

गुर्जर समाज की बैठक सुभाष नगर स्थित देवनारायण मंदिर में हुई। इस दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम फागणा ने कहा कि गुर्जर समाज 5% आरक्षण के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। आरक्षण के लिए समस्त गुर्जर समाज एकमत है।

शिक्षा के क्षेत्र में समाज आगे बढ़े एवं सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म कर समाज जागरण में भागीदार बनें। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद धाबाई ने भीलवाड़ा जिले में गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दिया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भैरूलाल भड़ाना ने कहा कि गुर्जर समाज 5% आरक्षण के लिए जी जान लगा देगा। इस अवसर पर सवाई भोज के महंत सुरेशदास महाराज, श्री 1008 निर्मलराम महाराज, लाखाराम गुर्जर, प्रदेश महामंत्री राजेश, मोहनलाल बागड़ी, मनसुख सिंह गुर्जर, नारायण गुर्जर, रतन गुर्जर, गोपाल गुर्जर, जगदीश गुर्जर, नगजीराम पायलट, रमेश गुर्जर, पूर्व विधायक लक्ष्मी लाल गुर्जर, मिश्रीलाल गुर्जर, रघुनाथ गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, भैरूलाल गुर्जर, रघु गुर्जर, सूरज गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर आदि समाज के लोग उपस्थित थे। सभी की सर्वसम्मति से अखिल भारतीय गुर्जर महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष पद पर पुन: भैरूलाल भडाणा को नियुक्त किया गया। जिले की कार्यकारिणी भी गठित की गई।

भीलवाड़ा. गुर्जर समाज की बैठक में गठित की गई कार्यकारिणी के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...