पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन दिन से मशीनों से नहीं बन रहे रेलवे टिकट, खिड़की पर यात्रियों की लगती कतार

तीन दिन से मशीनों से नहीं बन रहे रेलवे टिकट, खिड़की पर यात्रियों की लगती कतार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो इसके लिए विंडो के अलावा तीन एटीवीएम लगे हैं। यहां फेसिलिटेटर की मदद से यात्री टिकट ले सकते है। भीड़ का सामना भी नहीं करना पड़ता है और आसानी से टिकट भी प्राप्त हो जाते है। लेकिन पिछले तीन दिनों से चारों फेसिलिटेटर नहीं आ रहे है। ऐसे में हाल यह है कि सुबह के वक्त में लंबी कतारें देखने को मिलती है। इसके चलते धक्कामुक्की भी होती है। टिकट लेने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब फेसिलिटेटर से पूछा गया कि एटीवीएम पर सेवाएं क्यों नहीं दे रहे हैं तो पता चला रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) भोजूराम जाटव की मनमानी के चलते सेवाएं दे पाने में अक्षम हैं। हर शिफ्ट में हजार रुपए तक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे में काम कैसे करें।

भीलवाड़ा. रविवार सुबह टिकट लेने वालों की विंडो पर लगी भीड़।

तीन दिन से फेसिलिटेटर नहीं आ रहे हैं ऐसा मुझे आज ही पता चला है। जानकारी मिली है कि उन्होंने सीएमआई को लेकर कोई शिकायती पत्र लिखा है। इस पर मैंने सभी फेसिलिटेटर्स को बुलवाया है। सोमवार को उनसे मामले की पूरी जानकारी लूंगा। वास्तविकता पता करके कार्रवाई करेंगे। यात्रियों को किसी तरह से परेशानी नहीं होने देंगे। - अनवर अली खान, स्टेशन अधीक्षक

विवाद की वजह... बिना प्रिंट के टिकट से पैसा नहीं हो रहा रिफंड

विवाद की वजह बिना प्रिंट हुए टिकट का पैसा रिफंड नहीं होना है। एटीवीएम पर फेसिलिटेटर नियुक्त किया हुआ है। उसे स्मार्ट कार्ड दिए हुए जिनसे यात्रियों के लिए टिकट निकालकर दिए जाते है। फेसिलिटेटर 5 प्रतिशत का कमीशन मिलता है। अभी तक यह नियम था कि एटीवीएम से अगर टिकट प्रिंट नहीं हुआ तो उस टिकट को सीबीएस रखकर 30 रुपए प्रति टिकट काटकर फेसिलिटेटर को रिफंड कर देता था। फेसिलिटेटर्स का आरोप है कि अब सीएमआई भोजूराम जाटव ने अपने स्तर पर आदेश देकर रिफंड करने से मना कर दिया है। एटीवीएम से कई बार टिकट प्रिंट नहीं होता है। ऐसे में फेसिलिटेटर्स को प्रति शिफ्ट हजार रुपए से ज्यादा नुकसान हो रहा है।

परेशानी... यात्री बाहर ज्यादा रुपए देकर टिकट लें या भीड़ में परेशान हों

स्टेशन पर यात्रियों का कहना हैं कि भीड़ है लेकिन कोई समाधान करने वाला नहीं है। ऐसे में एक्सट्रा रुपए देकर बाहर से टिकट लाए या फिर भीड़ का सामना करें।

नॉलेज...स्मार्ट कार्ड से खुद एटीवीएम का उपयोग कर टिकट ले सकते हैं

तानाशाही...स्टेशन अधीक्षक ने सीएमआई से पूछा तो जवाब मिला अजमेर रिपोर्ट कर दी है

स्टेशन पर तीन दिन से एटीवीएम के नहीं चलने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर स्टेशन अधीक्षक अनवर अली खान ने सीएमआई भोजूराम से पूछा कि एटीवीएम पर फेसिलिटेटर क्यों नहीं आ रहे हैं तो जवाब मिला कि अजमेर रिपोर्ट की है। सीएमआई जाटव ने स्टेशन अधीक्षक तक को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा।

जयपुर जाने वाले यात्री अनिल ने कहा कि मेरे पास स्मार्ट कार्ड था इसलिए एटीवीएम का उपयोग मैंने खुद कर लिया। कार्ड काफी सुविधाजनक है। हालांकि यह सभी को उपयोग करना नहीं आता है।

मनमानी...सीएमआई ने अपने साले को लगाया था फेसिलिटेटर के रूप में पहले

कुछ महीनों पहले सीएमआई भोजूराम जाटव ने अपने साले को फेसिलिटेटर के रूप में लगा रखा था। जबकि लाइसेंस बिजय नगर के व्यक्ति के नाम पर था। फेसिलिटेटर लगने के लिए शर्त यह है कि वह रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी हो तभी उसे लाइसेंस मिल सकता है। लेकिन सीएमआई जाटव ने बिजयनगर के इंद्रमल निमेड़िया के लाइसेंस पर अपने साले को लगा दिया था। बाद में जांच के बाद उसे वहां से हटाना पड़ा।

खबरें और भी हैं...