भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
पुरुषोत्तम मास के तहत सनातन सेवा समिति की ओर से हरिशेवा धाम आश्रम में भागवत कथा के पांचवें दिन स्वामी मनोहरानंद सरस्वती ने सुंदरकांड के दोहों की व्याख्या की।
प्रारंभ में कन्हैयालाल कलवानी,अशोक मूंदड़ा, रमेश मूंदड़ा, मनीषा खोतानी, रुक्मणी सखरानी, शशि मूंदड़ा, मंजू अग्रवाल ने स्वामी मनोहरानंद जी सरस्वती का मालार्पण कर स्वागत किया। संत मायाराम जी समेत अन्य ने त में आरती की।