भीलवाड़ा | अधिकमास में दूदाधारी गोपाल मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान रविवार को छठ के अवसर पर बलदेव षष्ठी का मनोरथ किया गया। आकर्षक झांकियां व फूल बंगले सजाए गए। दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। पंडित कल्याण शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व सुबह भगवान का दुग्धाभिषेक कर तुलसी सहस्रार्चन व हवन किया गया। भागवत कथा हुई। उसके बाद भजन-कीर्तन हुआ।