भीलवाड़ा | तेरापंथ सभा भवन में जीव विज्ञान अकादमी की बैठक रविवार को हुई।
संस्था की मंत्री विमला रांका ने दो साल के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष मनोहरलाल बाफना ने दो साल के कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चुनाव अधिकारी पुखराज दक ने बताया कि सर्वसम्मति से सुनील दक को नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।