पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भामाशाहों के सहयोग से बने अणुव्रत स्कूल का लोकार्पण

भामाशाहों के सहयोग से बने अणुव्रत स्कूल का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

शहर के शास्त्रीनगर स्थित अणुव्रत साधना स्कूल का भवन रविवार को भव्य समारोह में मानव सेवा के लिए समर्पित किया गया। इस दौरान निर्माण में सहयोगी रहे 55 भामाशाहों का उपरणा ओढ़ाकर, तिलक लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में 5 हॉल, मेस, पार्किंग, 32 अत्याधुनिक कक्षों का निर्माण किया गया है।

विशेष अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जैन मुनियों का सान्निध्य एक पावर हाउस है। इनके पास आकर शक्ति मिलती है। कटारिया के मुनि सुखलाल के अणुव्रत क्षेत्र में उल्लेखनीय कृतित्व को नमन करते हुए कहा कि जब संकल्प ऊंचा हो तो सब संभव हो जाता है। विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जैन समाज और उसमें तेरापंथ शिक्षा के लिए काम करते हुए आगे आ रहा है। शिक्षा और बाल विकास संबंधी कार्यों के लिए आभार ज्ञापित किया। यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि स्कूल बनाना जैन समाज का ऐतिहासिक फैसला है। मुनि सुखलाल ने कहा कि जिस समाज में शिक्षा को महत्व दिया जाता है उसके विकास को कोई नहीं रोक सकता। मुनि संबोधकुमार ने कहा कि आज की शिक्षा सेवा के मकसद से दूर होकर बिजनेस बन रही है। ऐसे में अणुव्रत स्कूल देश में शिक्षा क्षेत्र में रोल मॉडल बने। यह आज की सबसे बड़ी शपथ होनी चाहिए। जिस स्कूल का नाम अणुव्रत से जुड़ा है उसकी देहरी पर आने वाले हर विद्यार्थी की जिंदगी अणुव्रत का आदर्श बने। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय बस्तों का बोझ नहीं थोपे, बल्कि जीने की कला सिखाए।

तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय सहमंत्री रमेश सुतरिया, प्रकाशचंद सुतरिया, मुख्य अतिथि अनिल चौरड़िया ने भी विचार व्यक्त किए। शैलेंद्र हिंगड़ ने भवन को मानवता के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम में एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने भी शिरकत की। स्वागत सभाध्यक्ष भैरूलाल चौरड़िया, आभार उपाध्यक्ष जसराज चौरड़िया ने किया। मंच संचालन सभा मंत्री निर्मल गोखरू व अशोक सिंघवी ने किया।

शास्त्रीनगर स्थित परिसर में हुए समारोह में गृहमंत्री कटारिया बोले- संतों के पास आकर मिलती है ऊर्जा

मुनियों का विहार व प्रवास घोषित... मुनि सुखलाल अणुव्रत साधना स्कूल में कुछ दिन प्रवास करेंगे। मुनि सुरेशकुमार सोमवार को ई 4 शास्त्रीनगर तथा 22 व 23 मई को तेरापंथ भवन बापूनगर में प्रवास करेंगे।

संस्कार शिविर में नींव रहे श्रेष्ठ व तन्मय अनुशासित बालक... श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्था का पांच दिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का समापन अणुव्रत साधना स्कूल में हुआ। शिविर में दो संभाग जयपुर एवं उदयपुर के 103 बच्चों ने हिस्सा लिया। मुनि सुखलाल ने नमस्कार महामंत्र व बालमुनि जयेशकुमार ने सुमधुर गीत से समारोह की शुरुआत की। मुनि सुरेशकुमार ‘हरनावा’, मुनि मोहजीत कुमार ने प्रवचन दिए। महासभा संयोजक व सभा के मंत्री निर्मल गोखरू ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नींव जैन को श्रेष्ठ शिविरार्थी, तन्मय कावड़िया को अनुशासित शिविरार्थी के सम्मान से गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सम्मानित किया। अनिल सिंघवी, राजेंद्र श्यामसुखा, मुकेश रांका, राजेंद्र बुरड़, कांतिलाल भलावत, आलोक लोढ़ा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन अनिल सिंघवी ने किया।

णमोकार मंत्र के जाप से आत्म कल्याण

भीलवाड़ा | साध्वी गुणरंजना ने रविवार को बापूनगर स्थित भंडारी निवास पर धर्मोपदेश दिया। उन्होंने कहा कि णमोकार मंत्र का सच्चे मन से ध्यान लगाकर जाप करले तो स्वतः आत्मकल्याण हो सकता है। इस पर भंडारी परिवार के साथ मनसुखलाल हूमड़, वीरेंद्रकुमार गांधी, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...