पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 अप्रैल से अप्रशिक्षित शिक्षक नहीं पढ़ा सकेंगे निजी स्कूलों में

1 अप्रैल से अप्रशिक्षित शिक्षक नहीं पढ़ा सकेंगे निजी स्कूलों में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में 11 जगह चल रहा है 11 दिन का प्रशिक्षण

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

एक अप्रैल, 2019 के बाद देश के किसी निजी स्कूल में अप्रशिक्षित शिक्षक पढ़ा नहीं सकेंगे। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए दो साल का डीएलएड कोर्स शुरू किया है। जिले के 11 केंद्रों पर 11 मई से शुरू हुए प्रशिक्षण में 2260 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

सेमुमा गर्ल्स स्कूल में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश पुरोहित, पर्ल कॉलेज की लेक्चरर अरुणा भट्ट, सेमुमा गर्ल्स स्कूल की वरिष्ठ व्याख्याता ज्योति जीनगर व सावलकुमार ओझा 200 अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। प्रिंसिपल अरुणा गारू ने बताया कि 12 दिवसीय प्रशिक्षण के 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रशिक्षण में एक्सपर्ट पाठ योजना तैयार करना, प्रश्न पत्रों का निर्माण, ब्लू प्रिंट, अध्ययन सामग्री बनाना सहित सभी शिक्षण विधियां और उसके सूत्र सिखाएं जा रहे हैं।

सेमुमा स्कूल में निजी स्कूलों के टीचर को दी जा रही है ट्रेनिंग।

ऐसे होगा 100 नंबर का अंक विभाजन... सेमुमा गर्ल्स स्कूल के केंद्र समन्वयक राजकुमार शर्मा ने बताया कि 12 दिवसीय प्रशिक्षण में हिंदी व अंग्रेजी के तीन-तीन, गणित व पर्यावरण के छह-छह और सामाजिक विज्ञान में तीन-तीन पाठ योजना तैयार करनी है। इनके 24 नंबर होंगे। सभी विषय की एक-एक अध्ययन सामग्री तैयार करनी है इसके 16 नंबर होंगे। हर विषय का ब्लू प्रिंट और प्रश्न पत्र निर्माण के 24 अंक, विषय आधारित मूल्यांकन के छह, प्रदर्शन पाठ अवलोकन के 10 और प्रक्रिया मूल्यांकन में भागीदारी के 20 अंक होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हैं वे अभी भी करा सकते हैं।

31 मई से शुरू होगी परीक्षाएं

केंद्र समन्वयक शर्मा के अनुसार पेपर 501,502 व 503 की परीक्षाएं... परीक्षाएं 31 मई से दो जून तक होगी। 12वीं में जिनके 50 प्रतिशत अंक है उन्हें ही डी.एल.एड. का सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने 12वीं पास स्टूडेंट्स को इंप्रूवमेंट का मौका भी दिया है। इसके लिए वे ओपन स्कूल से 12वीं की परीक्षा दोबारा देकर इंप्रूवमेंट कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...