पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्तौड़ से करोली ले जाई जा रही Rs.25 लाख की 250 ग्राम स्मैक सहित 2 गिरफ्तार

चित्तौड़ से करोली ले जाई जा रही Rs.25 लाख की 250 ग्राम स्मैक सहित 2 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | सुभाषनगर पुलिस ने रोडवेज स्टैंड पर रविवार शाम दो युवकों से 25 लाख रुपए की 250 ग्राम स्मैक जब्त की। करोली जिले के दोनों युवक स्मैक चित्तौड़गढ़ से दो लाख रुपए में खरीदना कबूल रहे हैं। दोनों स्मैक का नशा करने के आदी हैं। सुभाषनगर पुलिस के अनुसार बस स्टैंड के केबिन संख्या एक के पास दो युवक बस का इंतजार कर रहे थे। संदेह के आधार पर पूछताछ की। एक ने अपना नाम करोली जिले के सागरपुर निवासी उदयसिंह गुर्जर व दूसरे ने करोली के मोहनपुरा निवासी बबलू मीणा बताया। बबलू के बैग से 140 ग्राम तथा उदयसिंह की जेब से 100 ग्राम स्मैक मिली। ये करीब 10 ग्राम स्मैक पी गए।

खबरें और भी हैं...