पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक करोड़ से यूआईटी बनाएगी दो हैरिटेज द्वार

एक करोड़ से यूआईटी बनाएगी दो हैरिटेज द्वार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर रोड एवं कोटा रोड से भीलवाड़ा में प्रवेश जल्दी ही अलग अनुभव देने वाला होगा। शहर के सौंदर्यीकरण के तहत यूआईटी इन दोनों रोड पर खूबसूरत प्रवेशद्वार बनाने वाली है। यूआईटी ने इसके टेंडर कर दिए हैं। हैरिटेज लुक में दिखने वाले प्रवेशद्वार पर करीब एक करोड़ रुपए की लागत आएगी।

यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि कोटा रोड पर अगरपुरा तिराहा पुलिया के नजदीक बनने वाले प्रवेश द्वार में धौलपुर के पत्थर का उपयोग किया जाएगा। इस पर आकर्षक छतरियां बनाई जाएंगी। इसी प्रकार उदयपुर रोड (वाया राजसमंद) पर जिला परिवहन कार्यालय के आगे बाइपास पुलिया से पहले यूआईटी ने एक प्रवेशद्वार का काम शुरू कर दिया है। ईरास चौराहा से सुवाणा तक फोरलेन बनने के बाद यूआईटी सुवाणा से अगरपुरा तिराहा पुलिया तक के मार्ग को यूआईटी फोरलेन भी करेगी। इसकी लागत लगभग ढाई करोड़ रुपए आएगी। यूआईटी सेक्रेट्री आशीष शर्मा ने बताया कि फोरलेन कार्य के वर्कऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।

अभी टूटी पड़ी सड़क पर लोग हो रहे परेशान...कोटा रोड पर सुवाणा से अगरपुरा तिराहा तक जगह-जगह से सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग को फोरलेन में कन्वर्ट करने के बाद लोगों की यात्रा आरामदायक हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...