बागौर | कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम बागौर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुशीलकुमार ओझा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भीलवाड़ा पहुंचकर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा का 31 किलो फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हेमंत शर्मा, सत्यनारायण देवपुरा, ललित व्यास, उदयलाल सेन, बंसी माली, हरीश चंदेल, शिव जीनगर, शंभूसिंह, सुलेमान, सलीम मोहम्मद, पिंटू शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।