पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक पर आए नकाबपोशों ने युवती का मोबाइल व 5 हजार रुपए रखा पर्स लूटा

बाइक पर आए नकाबपोशों ने युवती का मोबाइल व 5 हजार रुपए रखा पर्स लूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर शनिवार रात कीर्तिनगर जा रही मोपेड सवार युवती का बाइक पर अाए तीन नकाबपोश पर्स ले भागे। पर्स में मोबाइल व पांच हजार रुपए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की पहचान का प्रयास किया, लेकिन घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से सफलता नहीं मिली। न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर निवासी सुनीता पुत्री लालचंद टहलवानी घर से मोपेड के आगे मोबाइल व पांच हजार रुपए रखा पर्स टांग कीर्तिनगर के लिए रवाना हुई। रात करीब आठ बजे वह सूर्यमहल के पास बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने झपटा मारा तथा मोपेड के आगे टंगा पर्स ले भागे। एकाएक हुई घटना के बाद युवती चिल्लाई तो राहगीरों के साथ ही आसपास रहने वाले लोग उसके पास पहुंचे। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास की गलियों में युवकों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उनका पता नहीं चला।

5 दिनों लूट की तीसरी वारदात... सबसे पहले खाना खाकर घूमने निकली न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर की महिला का मोबाइल छीन ले गए। इसके बाद नीलकंठ महादेव मंदिर से लौट रही महिला के गले से पौने तीन तोला सोने की चेन लूट ले गए। शनिवार रात फिर मोपेड सवार न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर की युवती को निशाना बनाया।

खबरें और भी हैं...