भीलवाड़ा | भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा की ओर से चंद्रशेखर आजादनगर में आयोजित 12 दिवसीय अभिरूचि शिविर का शनिवार को यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल ने अवलोकन किया। सचिव शिवदयाल अरोड़ा ने बताया कि परिषद के राष्ट्रीय मंत्री मुकुनसिंह राठौड़, पार्षद राधेश्याम सोमानी, मदनगोपाल कालरा, किशोर गौतम, श्याम कुमावत आदि ने प्रशिक्षण का जायजा लिया।