भीलवाड़ा | प्रयोगशाला सहायक संघ के चुनाव में रामपाल भांड सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष कपिल जोशी ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में संरक्षक कालू राम रैगर, संयोजक राजेंद्र पारीक, सह संयोजक रफीक मोहम्मद, महासचिव मनोज वर्मा, महामंत्री शंकर लाल माली, सचिव प्रेमदत्त शर्मा, संगठन मंत्री राजेश धाकड़, कोषाध्यक्ष कपिल जोशी तथा अरविंद सनाढ्य प्रचार-प्रसार मंत्री बनाए गए।