भीलवाड़ा | 3 विश्व संग्रहालय दिवस (18 मई) को भारतीय सांस्कृतिक निधि के भीलवाड़ा चेप्टर के कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधीकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत व कलक्टर शुचि त्यागी को पत्र लिखकर भीलवाड़ा में कला संग्रहालय (आर्ट म्यूजियम) खोलने की मांग की। जाजू व को-कन्वीनर श्यामसुंदर जोशी ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर कलात्मक एवं पुरा महत्व की मूर्तियां, मृणपात्र, धातु निर्मित वस्तुएं, पाुंडुलिपियां, पेंटिग्स हैं। बागौर एवं ओजियाणा में पुरातत्व विभाग ने खुदाई कराई जहां अष्ट धातु निर्मित तोप तथा मानव और पर्यावरण की विरासत के रूप में काफी संपदा मिली है। उक्त सामग्री के संग्रह, शोध, प्रचार एवं प्रदर्शन के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर कला संग्रहालय खोला जाना चाहिए। इसके लिए इंटैक सहयोग देने को तत्पर है।