भीलवाड़ा| मारू भांबी विकास सेवा संस्थान की बैठक मारू मोहल्ला मंगरोप में हुई। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी स्वजन को जानकारी देकर अपने घरों के पास, गली मोहल्लों व काॅलोनी को साफ रखने व कचरे को निश्चित स्थान पर निस्तारण करने पर जोर दिया। बैठक में मृत्यु भोज को बंद करने को लेकर चर्चा की गई। वहीं बैठक में संस्थान की आेर से मंगरोप निवासी महावीर प्रसाद खणवाणिया को सम्मानित किया था। महावीर प्रसाद ने अपने पिता के निधन पर मृत्यु भोज नहीं किया था। आने वाले रिश्तेदारों को केवल सब्जी पूड़ी ही खिलाई। कोई मिष्ठान नहीं बनाया।