वनवासी कल्याण परिषद की ओर से आरसी व्यास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में शनिवार शाम 7ः30 बजे सांस्कृतिक संध्या हुई। परिषद के प्रांत नगरीय कार्य प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र उदयपुर के दीपक दीक्षित के निर्देशन में प्रशिक्षित कलाकार नाटक ‘परिवर्तन’ के साथ वनवासी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
इस अवसर पर परिषद के अखिल भारतीय अधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि भारत की सारी संस्कृति, ग्रंथों एवं विज्ञान का विकास वन क्षेत्रों में हुआ। हम उस वन क्षेत्र के निवासियों में शिक्षा, चिकित्सा के साथ धर्म जागरण में लगे हैं। इसके लिए वन क्षेत्र में कई एकल विद्यालय चला रहे हैं। छात्रावास चला रहे हैं। परिषद के कार्य की वजह से ही प्रदेश में नक्सलवाद नहीं पनप सका। मंच पर जुगल किशोर बागड़ोदिया, धनपत लाल बोहरा व गोपाल खंडेलवाल उपस्थित थे। इधर, शास्त्रीनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में वनवासी कल्याण परिषद का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जो 22 मई तक चलेगा।