भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
श्याम विहार कॉलोनी में जैन मंदिर के पास पाइप लाइन में करीब चार माह से तीन जगह लीकेज से पानी की बर्बादी हो रही है। जलदाय विभाग व चंबल प्रोजेक्ट के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद वे लीकेज ठीक करने के बजाय एक-दूसरे पर ठीक करने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। श्याम विहार कॉलोनी निवासी व जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील पोखरना ने बताया कि लीकेज पाइप लाइन से करीब चार माह से बह रहे पानी को लेकर कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। उनका कहना हैं कि शीघ्र लीकेज ठीक नहीं होने पर श्याम विहार कॉलोनीवासियों द्वारा मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।