पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बायोमिट्रिक मशीन से सुबह 9 बजे लेनी थी हाजिरी शिक्षक देर तक आते रहे, एक बजे दर्ज की उपस्थिति

बायोमिट्रिक मशीन से सुबह 9 बजे लेनी थी हाजिरी शिक्षक देर तक आते रहे, एक बजे दर्ज की उपस्थिति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों की अनदेखी सामने आई है। जिले के कुछ ब्लॉक में जहां बायोमिट्रिक मशीन खराब होने से समय पर उपस्थिति नहीं ली जा सकी। वहीं, शिविर व्यवस्था के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी भी शिविर में उपस्थित नहीं हुए।

जिले के 12 ब्लॉक में प्रारंभ हुए शिविरों में पहले दिन सोमवार को 118 संभागी अनुपस्थित रहे। एडीपीसी योगेश पारीक ने बताया कि बीईईओ और एसएसए के आरपी पूरे समय शिविर में रहकर प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कन्हैया लाल भट्ट एवं एडीपीसी पारीक ने मॉडल स्कूल कोदिया में हो रहे कोटड़ी ब्लॉक के शिविर का अवलोकन किया।

भगवानपुरा | कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं शारदे छात्रावास में सोमवार को छह दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू हुआ। शिविर में 212 शिक्षकों ने भाग लिया। पहले ही दिन कई खामियां नजर आईं। बायोमिट्रिक्स से हाजिरी दोपहर 1 बजे ली गई। जबकि हाजिरी सुबह 9 बजे ही लेनी थी। मांडल बीईईओ रविकांत दाधीच स्वयं आवासीय प्रशिक्षण शिविर में दोपहर 12 बजे के करीब पहुंचे। सुबह 11 बजे तक तो शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन ही हो रहे थे। शारदे छात्रावास में तो अंग्रेजी व गणित विषय में प्रशिक्षण लेने आए शिक्षक सुबह 11.04 बजे ही सोते हुए दिखे तो कई शिक्षक मोबाइल पर व्यस्त थे। इधर, 10.54 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में हिंदी व पर्यावरण विषय की कक्षाएं शुरू हो गई थीं। यहां कुछ शिक्षक बाहर गप-शप करते दिखे। दोपहर 12 बजे के बाद तक शिक्षक शिविर स्थल पर पहुंच रहे थे। टंकी में पानी तो था लेकिन वहां गिलास या लौटा नहीं था। तेज गर्मी में प्यास लगने के बावजूद शिक्षक पानी पीने को तरस गए।

प्रशिक्षण के लिए शिक्षक गंभीर दिखे न अधिकारी

भगवानपुरा

पालड़ी शिविर में तीन बजे लगी हाजरी... उच्च अधिकारियों के निर्देश देने के बाद भी सुवाणा ब्लॉक के अफसरों ने शिविर तैयारियों को गंभीरता से नहीं लिया। सुबह 9 बजे जैसे ही संभागियों की उपस्थिति ली जाने लगी। मशीन खराब हो गई। दिन में मशीन की रिपेयरिंग कराने के बाद दोपहर तीन बजे बाद संभागियों की उपस्थिति ली जा सकी।

तीन ब्लॉक में शत प्रतिशत उपस्थिति... आसींद, मांडल व मांडलगढ़ में आयोजित शिविर में शत प्रतिशत उपस्थित रही। वहीं सहाड़ा में आमंत्रित शिक्षकों से भी अधिक शिक्षक शिविर में पहुंचे। आसींद में 179, मांडल में 212 एवं मांडलगढ़ में 79 शिक्षक उपस्थित हुए। जबकि बनेड़ा में 170 में से 144, बिजौलिया में 89 में से 76, हुरड़ा में 84 में से 74, जहाजपुर में 160 में 141, कोटड़ी में 148 में 143, रायपुर में 80 में 66, सहाड़ा में 186 के मुकाबले 191, शाहपुरा में 160 में से 132, सुवाणा में 80 में से 72 शिक्षक उपस्थित हुए।

बनेड़ा के शिविर में छह शिक्षक गैरहाजिर

बनेड़ा | सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में शिविर सोमवार को शुरू हुआ।

शिविर मेंं 170 शिक्षकों को आना था, इनमें से 163 ही पहुंचे। काफी शिक्षक लेट भी आए। 10.30 बजे तक तो आधे शिक्षक भी नहीं पहुंचे थे। डाइट के प्राचार्य युसुफ मोहम्मद, बीईईओ सुरेशचंद्र पारीक, एसएसए के विश्वबंधु पाठक ने दीप प्रज्ज्वलन किया। शिविर का अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...