पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महावीर जाट हत्याकांड; समाज 28 को करेगा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

महावीर जाट हत्याकांड; समाज 28 को करेगा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसींद क्षेत्र के रूपपुरा गांव के महावीर जाट हत्याकांड मामले का खुलासा नहीं होने के विरोध में जाट समाज की ओर से 28 मई को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद समाज के व्यक्ति भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे।

कलेक्ट्रेट के घेराव की तैयारियों को लेकर मेवाड़ जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल जाट ने सोमवार को विभिन्न गांवों में दौरा किया। जिलाध्यक्ष जाट ने बताया कि धरने की तैयारियों को लेकर समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने बीड का खेड़ा, सबलपुरा, सियार, आमा, सुठेपा, विट्ठलपुरा, जोजवा, त्रिवेणी, सवाईपुर, बन का खेड़ा, बड़ला, रूपाहेली, अगरपुरा सहित कई गांवों का दौरा किया और वहां के लोगों की मीटिंग लेकर उन्हें धरने-प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस महावीर की हत्या के मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है जबकि हत्या के संबंध में कई सबूत हैं।

खबरें और भी हैं...