पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य स्तरीय हैंडबॉल के लिए 43 टीमों का पंजीयन

राज्य स्तरीय हैंडबॉल के लिए 43 टीमों का पंजीयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला हैंडबॉल संघ की ओर से होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता (बालक-बालिका वर्ग) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बालक वर्ग में 25 और बालिका वर्ग में 18 टीमाें की प्रविष्ठियां आ चुकी हैं। अभी दो दिन और पंजीयन किया जाएगा। दैनिक भास्कर प्रतियोगिता का मीडिया पार्टनर है।

जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक पोखरना ने बताया कि प्रतियोगिता 24 से 27 मई तक राजेंद्र मार्ग स्कूल खेल मैदान पर होगी। संघ के महासचिव विश्वजीत सिंह ने बताया कि स्पर्धा में करीब 600 बालक-बालिकाएं भाग लेंगी। टीमें बुधवार शाम तक भीलवाड़ा पहुंच जाएंगी। दोनों ही वर्गों की टीमों के चार-चार पूल बनाए जाएंगे। संघ के कोषाध्यक्ष तेजसिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान हैंडबॉल संघ व राज्य क्रीड़ा परिषद के पदाधिकारी व अधिकारी भी भीलवाड़ा में रहेंगे। प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियां गठित की गई हैं। मनीष शर्मा, सचिन व्यास, दिनेश सालवी, मुकेश शर्मा, रजनीश शर्मा, आदित्य सिंह, लोकेंद्र मीणा, अजीतसिंह, करिश्मा बोहरा, ट्विंकल लढा, प्रियंका टेलर, उर्वशी पंवार आदि जुटे हैं। आवास समिति के सीताराम ओड़ व गोविंद धोबी ने बताया कि बालिकाओं की टीमें गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में ठहरेंगी। जबकि बच्चों की टीमें राजेंद्र मार्ग स्कूल व साधना पब्लिक स्कूल सहित कांवाखेड़ा, काशीपुरी, गायत्री आश्रम, बापूनगर के सामुदायिक भवन में ठहरेंगी।

बास्केटबॉल में बालिका टीम ने जीता स्वर्ण

जैसलमेर में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

जैसलमेर में 17 से 19 मई तक हुई राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबाल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीता। भीलवाड़ा ने लीग मैच में नागौर को 30-4 से, क्वार्टर फाइनल में बारां को 46-42 से, सेमीफाइनल में 38-15 से हराकर फाइनल में पिछले वर्ष की विजेता टीम जयपुर को 54-32 में हराकर गोल्ड मेडल जीता। भीलवाड़ा की राशि खोतानी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई। बालक वर्ग में भीलवाड़ा की टीम अजमेर से 52-56 से हारी। बालिका वर्ग टीम में राशि खोतानी (कप्तान), सताक्षी राठौड़, वैभवी विजयवर्गीय, अंजना नुवाल, बिंदिया खटीक, अंजली खटीक, मनस्वी बडाना, सेजल गुवारिया, मुस्कान जैन, मनसा शेखावत, शिप्रा रांका, आलिया कायमखानी शामिल थीं। टीम का भीलवाड़ा में स्वागत किया।

खेल समाचार

भीलवाड़ा की टीमों की आज होगी घोषणा... वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत सुवालका ने प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के लिए भीलवाड़ा की टीमों की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। दोनों ही वर्ग की टीमों में 12-12 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे। इसके साथ खिलाड़ियों का 15 मई से चल रहा प्रशिक्षण शिविर भी संपन्न होगा। टीमों के कोच व मैनेजर क्रमश विकास पारीक व लोकेश भट्ट, सुधा जाट व तेजसिंह होंगे।

चार मैदानों पर होंगे सभी मैच... मैदान रखरखाव समिति के सलीम रजा व अनिल चौधरी ने बताया किया राजेंद्र मार्ग स्कूल में प्रतियोगिता के लिए चारों कोर्ट पूर्ण रूप से तैयार हो गए हैं। मैच दो सत्र में होंगे। पहला सत्र सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तथा दूसरा सत्र शाम 5 बजे से 7 बजे तक चलेगा। प्रदेशभर से करीब 30 निर्णायक मैच कराएंगे।

बेस्ट प्लेयर रही राशि

जूनियर क्रिकेट लीग में कैमल्स व बुल्स ने मैच जीते

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में न्यू लुक सेंट्रल स्कूल ग्राउंड पर जूनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले मैच में भीलवाड़ा कैमल्स ने भीलवाड़ा लियो पार्ट्स को व भीलवाड़ा बुल्स ने विनय एकेडमी उदयपुर को हराया। आयोजन सचिव किशोर केवलरमानी ने बताया कि कैमल्स टीम ने पहले खेलते हुए 30 ओवर में 170 रन बनाए। लियो पार्ट्स टीम 6 विकेट पर 162 रन बना पाई। यथार्थ ने सर्वाधिक 38 रन बनाया बनाए। दूसरे मैच में विनय एकेडमी ने पहले खेलते हुए 26 ओवर में 72 रनों पर आउट हो गई। बुल्स के हर्षवर्धन ने 3 विकेट लिए। जवाब में बुल्स ने 7 विकेट से मैच जीत लिया।

खबरें और भी हैं...