जीतो की ओर से ई-वे पर सेमीनार
भीलवाड़ा | जीतो भीलवाड़ा यूथ विंग की आेर से ई-वे बिल पर सेमिनार सोमवार को शास्त्रीनगर के जीतो ऑफिस पर हुई। चेयरमैन निशांत जैन ने बताया कि मुख्य वक्ता हरीश सुवालका ने ई-वे बिल को जानो विषय पर जानकारी दी। मोहित भूरा, मुकुल सूरिया, राहुल छाबरा ने सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर जीतो भीलवाड़ा चैप्टर चेयरमैन के राजेंद्रकुमार गोखरू, मुख्य सचिव मुकेश पटोदी, नाथूलाल छाजेड़, जीएस मेहता, आदि उपस्थित थे। सचिव तरुण हिंगड़ ने आभार प्रकट किया।