भीलवाड़ा | ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पथिक नगर सेवा केंद्र पार्क में योग शिविर सोमवार को शुरू हुआ। शिविर 21 जून तक चलेगा। योग दिवस से पूर्व ऐसे शिविर जिले में 20 स्थानों पर होंगे। शिविर का समय सुबह 6 से 7 बजे तक रहेगा। शहर में मुखर्जी उद्यान, शास्त्री नगर के श्याम पार्क, बापू नगर के हेमू कॉलोनी पार्क, आरके कॉलोनी सी सेक्टर में भी योग अभ्यास कराया जाएगा।