भीलवाड़ा | शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर ए से ई सेक्टर, मैन सेक्टर, नीलकंठ कॉलोनी, मोहम्मदी कॉलोनी, शास्त्री नगर विस्तार, सोलंकी टॉकिज रोड, पुरानी पुलिस चौकी, कांवा खेड़ा के पास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 7.30 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार आजाद नगर के डी से आई सेक्टर, रामधाम रोड, पुराना बस स्टैंड, अरिहंत मार्बल, कुंभा सर्किल, शर्मा क्लिनिक के पास क्षेत्रों में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।