भीलवाड़ा | सुभाषनगर थाना पुलिस ने गत रात गश्त के दौरान सुखाडिय़ा सर्किल के पास मृत खरगोश को लेकर आती वैन जब्त की। चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। खरगोश का पोस्टमार्टम कराया गया।
एएसआई कैलाशचंद्र ने बताया गत रात वे तथा कांस्टेबल शंकरलाल सुखाडिय़ा सर्किल की तरफ गश्त कर रहे थे। रात करीब साढ़े तीन बजे सर्किल की तरफ से आई एक वैन को रुकने का इशारा किया। चालक वैन को रोकने के बजाय भगा ले गया। कुछ दूर पीछा कर उसे पकड़ा तथा तलाशी ली तो उसमें मृत अवस्था में खरगोश मिला। पूछताछ में चालक ने अपना नाम संतोष कॉलोनी निवासी सलीम बताया। पुलिस ने को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।