भर्ती के आवेदन लेने नगर परिषद में सुबह से कतार
भीलवाड़ा | नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए दो दिन में दो हजार से ज्यादा आवेदन बिक चुके हैं। मंगलवार सुबह 6 बजे से ही परिषद परिसर में नौकरी चाहने वालों की लाइन लग गई। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो वे तुरंत पहुंचे और फार्म वितरण करना शुरू कर दिया। साथ ही यह बताया कि फार्म की फोटोकॉपी भी मान्य होगी। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।