पशु एंबुलेंस के लिए 8 लाख स्वीकृत
भीलवाड़ा | बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त पशुधन को शीघ्र उपचार मिल सके इसके लिए विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी द्वारा अपने विधायक कोष से पशु एंबुलेंस के लिए 8 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। इस पर विवेक सेवा संस्थान ने समारोह के दौरान अभिनंदन किया। संस्थान के सदस्य अमित काबरा ने बताया कि गौ वंश को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय लाने ले जाने के लिए एक भी सरकारी पशु एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं होने से उनके इलाज मे बहुत दिक्कतें आ रही थी।