कार्यक्रम में 700 कार्यकर्ता लेंगे भाग
भीलवाड़ा | एबीवीपी के सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम में नगर से 200 और जिले से 500 कार्यकर्ता गांवों में जाकर समाज की समस्या को नजदीकी से जानेंगे। इस दौरान वे शिक्षा, परिवहन, बाल विवाह, नशाखोरी, बिजली, जल, जंगल, जानवर आदि विषय को लेकर चर्चा करेंगे। गांवों में आने वाली समस्याओं का भविष्य में जब कभी मौका मिलेगा तो उनका समाधान करेंगे। एबीवीपी नगर मंत्री शंकरलाल गुर्जर ने बताया कि एबीवीपी की ओर से हर साल सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम संचालित किया जाता है। कार्यकर्ता गांव संबंधी अनुभव ग्रहण कर सके इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।