भीलवाड़ा | महात्मा गांधी अस्पताल में रविवार दोपहर मेल मेडिकल वार्ड के बाहर से दो साल की मासूम का अपहरण के प्रयास में शांतिभंग में पकड़े गए सुल्तानगढ़ के युवक को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया। भीमगंज एसएचओ दिनेश जीवनानी ने बताया कि आरोपी कालू सिंह पुत्र कान सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता नहीं है। मां बड़े भाई के साथ यात्रा पर गई है। उसकी प|ी भी छोड़कर चली गई। उसकी जमानत के लिए किसी के नहीं पहुंचने से उसे जेल भेजा है।