भीलवाड़ा | भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा की ओर से आयोजित अभिरूचि शिविर चंद्रशेखर आजादनगर में संपन्न हुआ। सचिव शिवदयाल अरोड़ा ने बताया कि शाखा द्वारा 10 मई से प्रारंभ समापन समारोह में राष्ट्रीय मंत्री मुकुन सिंह राठौड़, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पारसमल बोहरा, प्रांतीय संयोजक गुणमाला अग्रवाल, शहर समन्वयक रजनीकांत आचार्य ने शिविर में लाभांवितों को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र दिए।